फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही पोस्टरबाजी : अतुल प्रधान, विवादित पोस्टर हटवाए

परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ साउथ स्टेशन के पास दिल्ली रोड किनारे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कड़ी आपत्ति जताई। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटवाए। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों, बढ़ती महंगाई, किसानों की परेशानियों और छात्रों के पेपर लीक जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए पोस्टरबाजी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सरकार के इशारे पर नगर निगम द्वारा पोस्टर लगवाए गए हैं तो सपा कार्यकर्ता भी शहर के हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें