एनएच-58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दूसरी साइड जाने के लिए डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना दिया गया है। यहां से बाइकर्स और पैदल यात्री जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करते समय एक छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में यह कट बना दिया गया है।