14 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आने के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड स्थल और अन्य सभी जगह का डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव, एसपी विनायक भोंसले, सीडीओ नूरपुर गोयल, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।