मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में महाराष्ट्र की अंडर-23 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तकनीकों पर काम करते हुए अपनी तैयारियों को मजबूत किया। अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों ने कमजोरियों को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए पसीना बहाया। मैदान पर टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।