मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से रामलीला का शुभारंभ भगवान महादेव की बारात के साथ किया गया। इस अवसर पर बुढ़ाना गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से महादेव की बारात निकाली गई। भगवान शिव नंदी पर सवार होकर बारात के साथ निकले। धार्मिक परंपरा और आस्था से जुड़े इस आयोजन के साथ रामलीला का आगाज हुआ। महादेव की बारात ने आयोजन को भक्तिमय माहौल बना दिया। भगवान शिव के स्वरूप में सजे महादेव और नंदी की सवारी धार्मिक आकर्षण का केंद्र रहे। बारात के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इस मौके पर माफ और हरिकांत अहलूवालिया भाजपा नेता कमल दत शर्मा सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।