मेरठ में जैन मिलन महिला चेतना शाखा की अक्टूबर माह की सभा महावीर भवन में आयोजित हुई। इस दौरान जैन सम्राट खारवेल के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।