फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने श्रीराम के स्वरूप के साथ किया रावण दहन

हस्तिनापुर। कस्बे में विजयदशमी के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भगवान श्रीराम के स्वरूप के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा तो मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कस्बावासी पहुंचे। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें