हस्तिनापुर। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार को कुंभकरण और भगवान राम की सेना के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान कुंभकरण ने अपनी विशालकाय काया और अपार शक्ति से राम की सेना में जमकर उत्पात मचाया। उसने अनेक वानरों को मार गिराया, जिससे वानर सेना में अफरातफरी मच गई। कुंभकरण के पराक्रम और वानर सेना के संघर्ष का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।