मेरठ के ऐतिहासिक सर्राफा बाजार से श्री गणेश विसर्जन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों पर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा को विदाई दी। ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा सर्राफा बाजार भक्तिमय नजर आया।