मेरठ के कैंट क्षेत्र स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में भारतीय पैरालंपिक समिति और जिला ओलंपिक संघ की ओर से पहली डोपिंग कार्यशाला आयोजित की गई। आरएसओ जितेंद्र यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडे रहे। इस दौरान जेपी सिंह, प्रेम सिंह, अश्वनी गुप्ता, विकास त्यागी और गौरव त्यागी ने खिलाड़ियों को खेल में सफल होने के लिए जरूरी सुझाव दिए।