मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे पर स्थित सार्वजनिक स्थायी श्री श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भक्तों ने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।