मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुधवार को कृष्ण-सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने श्रीकृष्ण और सुदामा के बाल्यकाल से लेकर उनके पुनर्मिलन तक के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। मित्रता, प्रेम और समर्पण से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।