मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। न्यू ब्लॉक कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने धुनुची के साथ पारंपरिक आरती कर सभी का मन मोह लिया। धुनुची आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। ढोल की थाप और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पारंपरिक बंगाली अंदाज में हुई आरती महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही।