मेरठ। श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, फूल बाग कॉलोनी में श्री भक्तामर महाअर्चना निरन्तर पिछले आठ सालों से 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से कराई जा रही है। इस बार इसे कराने का सौभाग्य बेबी गर्विता जैन, गौरव जैन, सुमन जैन, पवन जैन, पिहू जैन, अमरीका निवासी परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि प्रात: मंदिर जी में श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा हुई, संध्या में भक्तांमर महाअर्चना की गई, यह स्त्रोत जैन धर्म का प्रसिद्ध और चमत्कारी स्रोत माना जाता है, जिसकी सातवीं शताब्दी में आचार्य मानतुंग द्वारा भगवान आदिनाथ की स्तुति में रचना की गई थी, इसके सभी 48 श्लोक अलौकिक शक्तिमान हैं। संध्या में मंदिर जी की वेदी में विराजित अतिश्यकारी मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख श्री भक्तामर महाअर्चना का कार्यक्रम हुआ इस स्त्रोत्र में भगवान आदिनाथ की महिमा, शक्तियों और गुणों का वर्णन किया गया है।