फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एडवांस बुकिंग पर शादी के दिन नहीं पहुंचा बैंडबाजा, रवि बैंड कार्यालय पर हंगामा, चार पार्टियां मायूस लौंटी

मेरठ। बुकिंग कराने के बावजूद शादी समारोह में दूल्हे राजा के लिए न तो बैंडबाजा आया और न ही बैंड वालों की टीम। लंबे इंतजार के बावजूद जब बैंड की व्यवस्था नहीं हुई तो लोग बेगमबाग स्थित रवि बैंड वाले के ऑफिस और फिर घर पर पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा किया। ऐसी हालत किसी एक आयोजक के साथ नहीं बल्कि चार परिवारों के साथ हुई। लालकुर्ती थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया और तहरीर के आधार पर जांच का आश्वासन दिया। हंगामे के दौरान आयोजक मीनाक्षीपुरम गंगानगर निवासी निशांत सागर ने बताया कि शनिवार को उनके बड़े भाई प्रशांत का शादी समारोह चल रहा था। इसके लिए तीन महीने पहले ही रवि बैंड को 82 हजार रुपये में बुक किया था। इसमें से 40 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। आरोप है कि घुड़चढ़ी और चढ़त में बैंड नहीं पहुंचा तो उन्हें बेगमबाग स्थित कार्यालय और बराबर में बने आवास पर हंगामा करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बरात हापुड़ जानी थी। इन लोगों के अनुसार बैंड के मालिक रितिक ठाकुर ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। घर की महिलाओं ने बताया कि उन्हें बैंड मालिक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। प्रदर्शन करने वालों के मुताबिक गुरुग्राम में रहने वाले प्रदीप त्यागी ने भी एक लाख रुपये में बैंड की बुकिंग कराई थी। इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। इनका भी कॉल नहीं उठाया गया। उन्होंने भी बेगमबाग पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, कंकरखेड़ा के अभिषेक गोयल और एक अन्य युवक ने बुकिंग होने की बात कही। आरोप है कि चार शादियों की बुकिंग के बावजूद बैंड मालिक ने न तो कोई रिस्पांस दिया और न ही वह घर पर मिला। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि इस प्रकरण में तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर, आयोजक वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें