नौचंदी मैदान में शनिवार को आयोजित एआईएमआईएम की सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को वोट देना है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की भी अपील की। ओवैसी के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। रैली के दौरान कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति भी बन गई और लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं।