फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोहटा थाने में परिवार निस्तारण क्लीनिक का एडीजी भानु भास्कर ने किया उद्घाटन

रोहटा : पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में सोमवार को रोहटा थाने में मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत परिवार निस्तारण क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। एडीजी भानु भास्कर ने क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस पहल से पारिवारिक विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी। साथ ही, विवादों के समाधान के लिए संबंधित परिवारों को मेरठ शहर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे विवाद गंभीर रूप ले लेते हैं, जिससे परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और आपसी समझ के माध्यम से विवादों का समाधान करना जरूरी है। परिवार निस्तारण क्लीनिक के माध्यम से पारिवारिक विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने में मदद मिलेगी। इससे संबंधित लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवार निस्तारण क्लीनिक का उद्देश्य विवादों का निस्तारण कर परिवारों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहयोग करना है। रोहटा थाने में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक विवादों के समाधान केv लिए स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सकेगी। पहल से विवादों को समय रहते सुलझाने और परिवारों में आपसी समन्वय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर एसएसपी बीबीजीटीमूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार थाना प्रभारी पूजा पवार, एसएसआई हरिमोहन गौतम आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें