फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट, आखिरकार साफ हुआ ब्रह्मस्थान पोखरा और झीलमहल सरोवर

मऊ जिले के नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरा और कलेक्ट्रेट स्थित झील महल सरोवर में काई लगने की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को नगर पालिका परिषद हरकत में आया। दोनों स्थानों पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर वहां पर सफाई किया। बीते 20 सिंबर को अमर उजाला के अंक में पोखरे और सरोवर की बदहाली और उसमें काई जमें होने की खबर प्रकाशित की गई थी। नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पोखरा काफी समय पुराना है। लाखों की लागत से यहां पर दशकों पूर्व धार्मिक पोखरे का जीर्णोद्धार कराया गया। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद जहां एक तरफ पोखरे का पानी सड़ रहा था। वहीं दूसरी तरफ यहां पर काई जमी हुई थी। यही हाल कलेक्ट्रेट के पास बने झील महल सरोवर का भी था। जहां कुछ वर्ष पूर्व 50 लाख रुपए से सुंदरीकरण तो कराया गया। लेकिन यहां पर भी सरोवर की सीढ़ियों से लेकर सरोवर में काई और जलकुंभी जमी हुई थी। जिसको नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने साफ किया। इस संबध में ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि बारिश के कारण दोनों जगहों पर काई और जलकुंभी जम गई थी। जिसे साफ कराया गया है। नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से यहां पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें