फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार में बैठे मिले दो सांप, एक भागा, दूसरा डैशबोर्ड में छिपा, मैकेनिकों से डैशबोर्ड खुलवाकर वन्यकर्मियों ने किया रेस्क्यू।

मथुरा। कार का दरवाजा खोला तो आगे की सीटों पर एक साथ दो सांप बैठे नजर आए। नजारा देखकर कार मालिक के होश उड़ गए। एक सांप निकलकर पार्क में ओझल हो गया, वहीं दूसरा डैशबोर्ड में जा छिपा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने डैशबोर्ड खुलवाकर एक सांप को रेस्क्यू किया है। शहर की पुष्पांजलि कॉलोनी के पास बल्लभ कुंज कॉलोनी में केदार सिंह की कार पार्क के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान कार में बने किसी सुराख के रास्ते से दो सांप कार के अंदर घुस गए। जब कुछ देर बाद कार मालिक पहुंचे और उन्होंने जैसे ही खिड़की खोली तो आगे की सीटों पर दोनों सांप दिखाई दिए। खिड़की खुलते ही एक सांप कार से निकलकर पास के पार्क में भागकर ओझल हो गया, जबकि दूसरा कार के डैशबोर्ड में घुस गया। इससे कालोनी में सनसनी फैल गई। कार मालिक केदार सिंह ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा पदम सिंह राजू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले नजदीक से कार मैकेनिक बुलवाए। मैकेनिकों ने कार का डैशबोर्ड खोला तो सांप उसके अंदर लिपटा मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया और सांप को यमुना किनारे जंगलों में छोड़ दिया। वन्यकर्मी पदम सिंह राजू ने बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक प्रजाति का है। वहीं दूसरा सांप भी बताए गए लक्षणों के अनुसार रेट स्नेक प्रजाति का ही हैं। ये कम जहरीले और बेहद फुर्तीले होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें