फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिंचाई बंधु की बैठक में ढाई दर्जन शिकायतें, अतिक्रमण-पानी चोरी पर सख्ती

सिंचाई बंधु की बैठक में सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जे, टेल तक पानी न आने, पानी चोरी और जलभराव समेत ढाई दर्जन शिकायतें उठीं। राजीव भवन में उपाध्यक्ष सुधीर रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें फौरन सिंह ने अहमल में जमीन कब्जे, भाकियू नेता राजकुमार तोमर ने बलदेव की नहरों में पानी न पहुंचने, जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बठेन ड्रेन की सफाई न होने से जलभराव और विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा एस्केप पर अतिक्रमण की शिकायत की। इसके अलावा भी तमाम शिकायतों की सुनवाई हुई। इसमें पक्के अतिक्रमण चिह्नित कर तत्काल नोटिस चस्पा करने, सिल्ट सफाई समयबद्ध पूरा कराने, अभियान चलाकर अवैध कुलाबे-पाइप लाइन नष्ट करने और क्षतिग्रस्त पुलियाओं की दीवारें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एक्सईएन नवीन कुमार व उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, एई विप्रा दीप शिखर, पीडब्ल्यूडी संजय यादव, लघु सिंचाई बलवीर सिंह, सिंचाई के वैभव सांगवान, जयंती प्रसाद, राकेश कुमार, देवेंद्र पहलवान, अवधेश रावत, प्रो. नवाब सिंह, हरिमोहन शर्मा, सुभाष नौहवार, मोहन सिंह, हरवीर सिंह, द्रोणाचार्य कुंतल आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें