मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। यहीं पर रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने गुरुवार सुबह श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय से श्री कृष्ण जन्म स्थान तक उनके आने-जाने के मार्ग पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मुख्यमंत्री के काफिले की आमद और रवानगी के दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री के रूट से जुड़े सभी रास्तों ओर से ट्रैफिक रोक दिया। इससे राहगीर एवं वाहन चालकों को काफी देर तक रुकना पड़ा। यहां श्री कृष्ण जन्मभूमि से वेटरनरी विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड तक मुख्यमंत्री योगी के वापस लौटने के दौरान मुर्गा फटक ओवर ब्रिज के दोनों और वाहनों को रोक दिया गया। काफी देर तक इसमें राहगीर और वाहन चालक फंसे रहे। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद ही आवागमन सुचारू किया गया।