मथुरा। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित और लंबे समय से बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर आज हजारों किसानों और स्थानीय नागरिकों ने शुगर मिल पर पहुंचकर प्रदर्शन मेंशामिल हुए। आंदोलन के समर्थन में सुबह से ही छाता और आसपास के दर्जनों ग्रामीण इलाकों से ट्रैक्टरों, बाइकों और पैदल जत्थों के रूप में किसानों का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मिल बंद होने के कारण क्षेत्र की आजीविका और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मिल के पुनरुद्धार और संचालन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस आंदोलन चलता रहेगा।