फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेनों की रफ्तार थामे रखने वालों ने सुनाई अपने दर्द की दास्तां

मथुरा। यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाने वाले लोको पायलटों ने अपनी समस्याओं और लंबी ड्यूटी के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित लोको पायलट लॉबी पर सुबह गेट मीटिंग में ने अपनी समस्याओं को रखा। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलएसए) के बैनर तले रविवार को लोको पायलटों ने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव रजनीश कुमार मीना ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों से लगातार कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी ली जाती है। कई बार रात-दिन की ड्यूटी, अनियमित विश्राम और परिवार से लंबे समय तक दूरी उनके जीवन का हिस्सा बन गई है। ऐसे में निर्धारित विश्राम और ड्यूटी के नियमों का पालन कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे करने, ऑन ड्यूटी से ऑफ ड्यूटी तक अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी तथा 30 प्रतिशत लीव रिजर्व कोटा लागू करने की मांग की। साथ ही 16 घंटे विश्राम के बाद दो घंटे के बुकिंग समय समेत 16 और 2 घंटे के आधार पर ड्यूटी कॉल, मुख्यालय से बाहर गए कर्मचारियों की 36 घंटे में वापसी और लगातार अधिकतम दो रात्रि ड्यूटी की मांग उठाई। गेट मीटिंग में प्रताप सिंह, गोपाल प्रसाद शर्मा, रामकिशन मीना, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, आसाराम सैनी, रामावतार मीना, कुंजी लाल मीना, भीमराज मीना और राजेश कुमार सहित काफी संख्या लोको रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें