फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर बसों के लिए भटकती रहीं बहनें

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 06:36 PM IST

मथुरा में घर से भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोएडा, दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली महिलाओं को बस के इंतजार में कई-कई घंटे बिताने पड़े। मथुरा के नए बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रही। खासकर महिलाएं अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस का इंतजार करती दिखाई दीं। वहीं, परिवहन निगम के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में निगम की बसों से 12470 यात्रियों ने सफर किया है। रक्षाबंधन के मद्देनजर निगम की ओर से 207 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रमुख रूटों पर यात्रियों की भीड़ के सामने बसों की संख्या कम पड़ती नजर आई। महिलाओं का कहना है कि त्योहार के समय अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें