मथुरा में मानदेय बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर समूह सखी एवं बैंक सखियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वर्तमान में करीब दो हजार रुपये के मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शालू देवी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और परिवारों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और आजीविका से जोड़ने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 15 हजार रुपये की वृद्धि, नियमित भुगतान, लंबित मानदेय के शीघ्र निस्तारण और कार्य के अनुरूप सम्मान देने की मांग की। साथ ही ऑनलाइन लोकोस फीडिंग के लिए इंटरनेट सुविधा और स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मांगों के समर्थन में उन्होंने हड़ताल और कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सुनीता, गुड़िया देवी, रेखा देवी, सरोज, अंजलि देवी, ओमवती, सरिता, काजल, सुमन, तारा, वर्षा, किरन, उत्कर्ष आदि सखियां मौजूद थीं।