फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण

दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने कस्बा मांट के जाबरा मार्ग पर लगने वाले पटाखा बाजारों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने संबंधित अधिकारियों को पटाखा बाजारों में अग्निशमन कर्मियों, फायर टेंडर और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटाखा व्यापारियों को भी अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी। बाजार में पानी, रेत की बोरियां और पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने को कहा। सीओ ने त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली पर आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, संजीव कुमार, किशन लाला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें