फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चित्रकला प्रतियोगिता में रिया और गुंजन ने मारी बाजी, मेरे सपनों का भारत पर उकेरे रंग

मथुरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता मेरे सपनों का भारत में परिषदीय विद्यालय वर्ग से यूपीएस जटपुरा (नौहझील) की कक्षा छह की छात्रा रिया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) वर्ग से केजीबीवी छाता की कक्षा आठ की छात्रा गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। निर्णायक मंडल में सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता और डीडीओ गरिमा खरे की ओर से घोषित परिणामों में परिषदीय वर्ग में यूपीएस झींगा (गोवर्धन) की कल्पना (कक्षा सात) द्वितीय, पसोली (चौमुहां) के जतिन (कक्षा आठ) तृतीय, लक्ष्मी नगर की खुशी चतुर्थ व औरंगाबाद की इशिका पंचम स्थान पर रहीं। वहीं, केजीबीवी वर्ग में केजीबीवी मथुरा की वर्षा (कक्षा नाै) द्वितीय तथा केजीबीवी फरह की साक्षी (कक्षा नाै) तृतीय रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी आठ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक स्तर से चयनित इन मेधावियों ने चित्रों के माध्यम से देश के प्रति अपने सपनों व विचारों को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, बीएसए रतन कीर्ति, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एसएरजी, एआरपी, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें