फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर भी जारी रहा छाता शुगर मिल के लिए धरना

Arun Parashar Updated Fri, 28 Aug 2026 06:36 PM IST

मथुरा के छाता क्षेत्र में किसानों की आजीविका का जरिया रही छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी 15वें दिन जारी रहा। त्योहारी दिन होने के बावजूद पूर्व सैनिकों और किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ। आंदोलनकारियों ने मिल गेट के बाहर धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया और संकल्प लिया कि जब तक मिल शुरू होने की ठोस घोषणा नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक मिल की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के आर्थिक अस्तित्व की है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें