फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भर्ती से कैशलेस कार्ड तक, फार्मासिस्टों ने एमएलसी को सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र

मथुरा में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी योगेश नौहवार को फार्मासिस्टों की समस्याओं से संबंधित नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें प्रदेश में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर भर्ती, थोक दवा कारोबार में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता और कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड जारी करने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने एमएलसी से मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और उनके निस्तारण के लिए पहल करने का आग्रह किया। एमएलसी योगेश नौहवार ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष भी इन विषयों को रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के उप सभापति मुकेश सारस्वत, ब्लॉक प्रमुख बलदेव प्रतीक सिंह भरंगर, औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक और एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विष्णु यादव विशिष्ट अतिथि रहे। प्रदेश सचिव टीचर्स विंग सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शैलेंद्र सिंह, मुनेश गोर, राजबहादुर सिंह, रवि कश्यप, कृष्णकांत अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें