फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यम द्वितीया के दूसरे दिन भी विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं ने किया यमुना पूजन

मथुरा में यमुना किनारे स्थित विश्राम घाट पर यम द्वितीया के दूसरे दिन भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। पर्व के अगले दिन भी कुछ श्रद्धालु यमुना पूजन और दर्शन के लिए घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात और विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने विशेष श्रद्धा के साथ यमुना महारानी का पूजन किया। उन्होंने यमुना महारानी को चुनरी ओढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। चुनरी मनोरथ के दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की आरती उतारी और जयकारे लगाए। यम द्वितीया पर भाई-बहन के पवित्र पर्व के अवसर पर विश्राम घाट पर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे थे। पर्व के दूसरे दिन भी बाहर से आए कुछ श्रद्धालुओं का यमुना पूजन के प्रति उत्साह बना रहा। ब्रज की धार्मिक परंपराओं और यमुना महारानी के प्रति अटूट आस्था के चलते विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें