सौंख। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में होनी वाले रामलीला मंचन की तैयरिया जोरो पर शुरू हो गई है। समिति के पदाधिकारियों ने राम मंदिर चौक में एकत्रित होकर रामलीला निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। और सभी कस्बा समेत ग्रामीण के लोगो से रामलीला मंचन देखने के लिए अपील की गई। अध्यक्ष संजय बंसल ने कहा कि कस्बा में ऐतिहासिक स्थानीय पात्रों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। सोमवार को गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन की शुरू आत होगी। इस मौके पर कपूर चंद राठिया, जुगलकिशोर गोयल, संतोष चौधरी, भरत सिंह, वीरपाल सिंह, छीतो सिंह, जीएस सतानंद शर्मा, हनी सिंघल, अभिषेक बजाज, जगदीश चाहर, रामेश्वर लंबरदार, यश गोस्वामी, सुनील वर्मा, श्याम शर्मा, शालू सिंघल, भूपेंद्र चौधरी, मुरारी कुशवाह आदि ने निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।