फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रदेशीय कुराश-जूडो में मथुरा का दमदार प्रदर्शन, 13 पदक झटके

सहारनपुर में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय कुराश-जूडो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जनपद क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में वीर ने कांस्य, कार्तिक, शिवराज और युवराज ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में देवराज और शौर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शशि और करीना ने कांस्य, जबकि अंडर-17 में ईशा ने कांस्य और अनुष्का ने रजत पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में मनीषा ने कांस्य, प्रिया और प्रवेश ने स्वर्ण तथा शशि ने रजत पदक जीता। प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में प्रवेश और प्रिया तथा बालक वर्ग में देवराज और शौर्य का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ी मथुरा के विद्यालयों से हैं। प्रवेश, प्रिया और देवराज श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, उसफार के छात्र हैं, जबकि शौर्य मां कलावती देवी इंटर कॉलेज, वाटी के छात्र हैं। बालिका वर्ग की टीम कोच रूबी पवार और महेंद्र सिंह तथा बालक वर्ग के कोच राहुल शर्मा, जयप्रकाश और विनोद पाल रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला जूडो संघ के सचिव लखन कुंतल, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय और डायट प्रवक्ता हरीश कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें