फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्केटिंग में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

मथुरा। सीबीएसई जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर नाम रोशन किया है। ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो बैंक ट्रैक पर हुई प्रतियोगिता में आदर्श प्रताप सिंह ने दो और श्रेयांश ने एक पदक जीता हैं। अंडर-9 वर्ग में आदर्श प्रताप सिंह ने 300 मीटर टाइम ट्रायल 33.94 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण और वन लैप रोड रेस में रजत पदक हासिल किया। अंडर-11 वर्ग में श्रेयांश ने 300 मीटर रेस 33.43 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक जीता है। दोनों ही रमनलाल शोरावाला स्कूल के छात्र हैं और बेरा स्पीड स्केटिंग एकेडमी में कोच श्याम बेरा एवं योगेश सनी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। रोलर स्पोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष लवानिया ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधा बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले मेरठ में हुई 12वीं यूपी स्टेट स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में भी अकादमी के खिलाड़ियों ने 25 पदक जीते थे। एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना, उपाध्यक्ष आशीष लवानिया, मनीष गुप्ता, राकेश सिंह, सचिव श्याम बेरा, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, सदस्य पंकज सोलंकी, राहुल, चेतन शर्मा, मीनू, विक्रांत, देवेंद्र, अभिषेक सिन्हा, रीना, दीपक, कुशल पाल आदि ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें