फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोमांचक मुकाबले में जीएसए वृंदावन ने दर्ज की एक विकेट से जीत

फैंचरी-बांटी रोड स्थित लॉर्ड बुद्धा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में जीएसए क्रिकेट अकादमी वृंदावन ने फाल्कन क्रिकेट अकादमी अलीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन की टीम 27 ओवर में 133 रन पर ऑलआउट हो गई। कार्तिक शर्मा ने 72 और मंथन शर्मा ने 34 रन बनाए। जीएसए की ओर से नितिन ने चार, आसिफ और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जीएसए ने 33.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए जीत हासिल की। अभिनव सिंह ने 35 और आयुष ने 26 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में बालाजी क्रिकेट अकादमी बुलंदशहर ने फाल्कन अकादमी को सात विकेट से पराजित किया। फाल्कन की टीम 38.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। शिवम राजपूत ने 43 और हर्ष वर्मा ने 20 रन बनाए। जवाब में बालाजी की टीम ने 28.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बना लिए। गोविंद ने 61 और मोहित सागर ने 35 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें