फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहारों पर बढ़ने लगे फलों के दाम

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 06:06 PM IST

रक्षाबंधन के साथ जन्माष्टमी के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहारों के चलते बाजार में फलों की मांग बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने का असर फलों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। फल एवं सब्जी मंडी में अनार इन दिनों करीब 120 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं सेब समेत अन्य फलों के दामों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों के अनुसार फिलहाल फलों की कीमतों में बहुत अधिक तेजी नहीं आई है, लेकिन त्योहार नजदीक आने के साथ मांग बढ़ने पर दाम और बढ़ सकते हैं। खासकर जन्माष्टमी पर मंदिरों में भोग, प्रसाद और धार्मिक आयोजनों में फलों की खपत बढ़ जाती है। इससे बाजार में फलों की आवक और मांग के बीच अंतर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल मंडी में मौसमी 30, नाशपाती 60 और केला 50 रुपये किलो के भाव में बिक्री की जा रही है। मंडी के व्यापारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते फलों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। अनार, सेब और केले की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक है। अभी दाम में मामूली बढ़ोतरी है, लेकिन जन्माष्टमी के आसपास मांग बढ़ने पर कीमतों में और इजाफा हो सकता है। फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष आदि इकबाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान फलों की खपत बढ़ जाती है। फिलहाल मंडी में आवक सामान्य है, इसलिए कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं है। जन्माष्टमी के समय मांग बढ़ने पर फलों के भाव में कुछ और बढ़ोतरी की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें