फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिवाली पर सजा पटाखा बाजार, डीएम और एसएसपी ने परखे सुरक्षा इंतजाम

त्योहारी सीजन के मद्देनजर शनिवार को रामलीला मैदान में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अस्थाई पटाखों की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, एक्सपायरी डेट, बालू-पानी के इंतजाम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की स्थिति को बारीकी से परखा तथा अग्निशमन कर्मियों से सुरक्षा उपकरणों के संचालन प्रदर्शन भी देखा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही एसएसपी ने पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि सभी लोग बिना किसी व्यवधान के सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें