फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीडीओ की वादाखिलाफी पर किसानों का राजीव भवन पर धरना

मथुरा में सीडीओ की वादाखिलाफी से नाराज भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के किसानों ने गुरुवार को राजीव भवन पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने पशुपालन विभाग पर टीकाकरण के नाम पर भ्रष्टाचार करने और प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता के निर्धारित समय पर बैठक में नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने राजीव भवन के मुख्य गेट पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। किसानों के अनुसार एक दिन पहले सीडीओ ने गुरुवार सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ बैठक का आश्वासन दिया था, लेकिन वह करीब तीन घंटे की देरी से दोपहर एक बजे कार्यालय पहुंचीं। इससे आक्रोशित किसानों ने मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पशुपालन विभाग के सीवीओ डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला ने टीकाकरण की स्थिति बताकर किसानों को संतुष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन किसान उनकी दलीलों से सहमत नहीं हुए। भाकियू राजनीतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने पशुपालन विभाग पर टीकाकरण के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया। वहीं, जनपद सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने सीडीओ पर घोटाले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन में दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें