फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समाधान दिवस में मिशन शक्ति की दिखी झलक, महिला अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

मथुरा के तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान की झलक देखने को मिली। सीओ सिटी आशना चौधरी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। महिला अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मनिर्भर बनने और किसी भी समस्या की स्थिति में आगे आकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने और पीड़ितों को राहत दिलाने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें