फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जेल में दिवाली की तैयारियां, बंदियों ने बनाए दीपक और मोमबत्तियां

मथुरा जिला कारागार में दीपावली की तैयारियों के तहत बंदियों को दीपक, मोमबत्ती और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त 20 बंदी अब स्वयं दीपावली पर्व के लिए यह सामग्री तैयार कर रहे हैं। जेल प्रशासन के निर्देश पर कारागार में कई दिन पहले से दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। बंदियों को मोमबत्ती बनाने के साथ दीपक और भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को सजाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा कारागार के सभी स्थलों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई है। इस पहल के चलते बंदियों में खासा उत्साह है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के अुनसार इस तरह के रचनात्मक कार्यों से बंदियों में हुनर विकसित करने और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा मिल रही है। उन्हें कारागार से बाहर निकलने के बाद अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जेल में दीपावली मनाने को लेकर बेहद उत्साहजनक माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें