फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राधा उत्सव में भक्ति-संगीत और सखियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

‘मोहे मोर बनइयो वृंदावन को...’ भजन की मधुर धुन गूंजी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सखियों की मनमोहक प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया। मौका था जायंट्स ग्रुप ऑफ वसुधा के भव्य ग्रेट डे का। इस बार ग्रेट डे का आयोजन राधा उत्सव के रूप में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण वंदना से हुई। इसके बाद सखियों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में ब्रज की भक्ति और संस्कृति की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में प्रेम, सेवा और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि जायंट्स एसपी चतुर्वेदी, डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन, जायंट्स इंटरनेशनल रहे। विशिष्ट अतिथि जायंट्स मुकेश अग्रवाल और जायंट्स राजेश बजाज रहे। राजेश बजाज सेंट्रल कमेटी मेंबर, जायंट्स इंटरनेशनल हैं। विशेष अतिथि अनुराग अग्रवाल, प्रेसिडेंट जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा रहे। मंच पर प्रेसिडेंट मीरा अग्रवाल, सेक्रेटरी मीनल बंसल और कोषाध्यक्ष बबीता गर्ग मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन नीना अग्रवाल और नम्रता सिंह ने किया। आयोजन को भव्य बनाने में मीनू भाटिया, प्रियंका खंडेलवाल, अनिता बंसल, अनीता अग्रवाल, रुचि गुप्ता, श्वेता बंसल, भारती अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, शशि अग्रवाल और ममता बिंदल का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें