फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों को सरकार की राहत, 35 लाभार्थियों को बांटे 8.68 लाख के चेक

मथुरा के कोसीकलां में शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान एवं व्यक्तिगत सहायता योजना के तहत 35 लाभार्थियों को कुल 8 लाख 68 हजार 924 रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने लाभार्थियों को चेक सौंपते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर नरदेव चौधरी ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। खेती-किसानी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और अप्रत्याशित घटनाओं से प्रभावित किसानों एवं उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार सहायता योजनाओं के माध्यम से उन्हें राहत पहुंचा रही है। सरकार की मंशा है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना से प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करें और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में आर्थिक मदद मिल सके। कार्यक्रम में खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत पैगांव, खरोट, जावली, नरी, हताना, तुमोला, लालपुर, बठैन और पेलखू आदि गांवों के 33 किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जबकि व्यक्तिगत सहायता योजना के दो लाभार्थियों को भी राहत राशि के चेक दिए गए। इसी क्रम में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत होने पर उसके आश्रित परिवार को तीन लाख रुपये की मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया। मंडी सचिव उमेश चौधरी थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें