मथुरा के फरह में परखम के चिंतन शिविर में भाग लेने जाते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रास्ते में सूखी नहर को देखकर अपनी गाड़ी से उतर गए। आगामी फसलों की बुवाई से पहले नहरों और माइनरों की सफाई तथा उनमें पानी छोड़ने की तैयारियों में लापरवाही सामने आने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पारा चढ़ गया। मौके पर सूखी नहर को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार, एसई धर्मेन्द्र सिंह को तुरन्त नहर की सफाई कराकर उसमें पानी छोड़ने के आदेश दिए।