फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संविधान की प्रस्तावना पढ़कर मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे बच्चे

मथुरा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में एक स्वर, एक संविधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राएं एक साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और अपने मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक होंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम संस्कार पब्लिक स्कूल, महोली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता जिला जज विकास कुमार करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने बताया कि बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्हें पता होना चाहिए कि संविधान ने उन्हें कौन-कौन से अधिकार प्रदान किए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संविधान की प्रस्तावना, संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें न्यायिक, पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। छात्र-छात्राएं एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके मूल आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के माध्यम से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें