फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1:45 बजे होगी मंगला आरती, जानें कैसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन

Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 03:27 PM IST

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती आज रात 1:45 बजे होगी। वर्ष में विशेष अवसर पर होने वाली यह मंगला आरती श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास मानी जाती है। मान्यता है कि "जिसने की मंगला, वो कभी न हो कंगला।" मंगला आरती के लिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। रात में होने वाली मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए ठाकुरजी के दर्शन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंगला आरती में शामिल होने और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें