मथुरा के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में तैनात सहायक अभियंता पर चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट के प्रयास सहित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक पीड़िता मृतकाश्रित कोटे से बेलदार पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि एई उन पर गलत नजर रखते थे और विरोध करने पर रंजिश रखने लगे। तीन सितंबर को करीब 1:30 बजे वह कैशियर कक्ष में थीं। आरोप है कि एई वहां पहुंचे और घंटी नहीं सुनाई देने की बात पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट के लिए दौड़े, लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने रोक लिया। डीएम सीपी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आश्वासन दिया है। एक्सईएन गुलवीर सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।