फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन में पानी के टैंक की सफाई के दाैरान चार छात्रों की माैत पर एबीवीपी ने जताया रोष, गैर-इरादतन हत्या में प्राथमिकी की मांग

मथुरा के वृंदावन स्थित पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में भूमिगत पानी की टंकी की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत और एक के घायल होने की घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीखा रोष व्यक्त किया है। महानगर सह मंत्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इसे प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही करार दिया और दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। प्रदेश मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि मासूमों से जोखिमपूर्ण कार्य कराना अक्षम्य अपराध है, जबकि विभाग संयोजक अमन पांडेय ने जिले के सभी आवासीय संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने, घायल छात्र का मुफ्त इलाज कराने और छात्रों से ऐसे जानलेवा कार्य कराने पर पूर्ण रोक लगाने की प्रमुख मांगें शामिल हैं। इस दौरान साधना प्रजापति, विनीता शर्मा, कान्हा चतुर्वेदी, अनमोल दुबे, कृष्णकांत चौधरी तथा प्रेम कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें