फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 160 मरीजों की जांच, बांटे चश्मे

मथुरा में श्रीजी सेवा समिति द्वारा डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट वृंदावन के सहयोग से गोवर्धन चौराहा स्थित होटल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें करीब 160 मरीजों की नेत्र जांच कर उन्हें दवाएं, चश्मे और परामर्श दिया गया। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और साधु-संतों ने नेत्र परीक्षण कराया। वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा दी गई। मोतियाबिंद की जांच कर उचित परामर्श दिया। डॉ. निष्कर्ष बंसल और पैरामेडिकल टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। सौरव बंसल ने नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं कोषाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, सचिव नितेश खंडेलवाल, सह सचिव तेज मानिक और लक्ष्मी नारायण द्वारा चश्मे बांटे गए। शुभारंभ पर संस्थापक अंशुल अग्रवाल ने डॉ. निष्कर्ष बंसल और उनकी टीम का पटुका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से राहत पहुंचाने के लिए कार्यरत है। संचालन उप सचिव सुरेंद्र कौशिक एवं जितेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान सोनल अग्रवाल, सीमा गुप्ता, भुवनेश सिंघल, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें