फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-लॉटरी से हुआ 15 किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन

मथुरा। कृषि यंत्र पाने के लिए आवेदन करने वाले 48 किसानों में से 15 का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। कृषि भवन में वर्ष 2026-27 की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत 10 प्रकार के कुल 15 कृषि यंत्रों का आवंटन किया गया। ई-लॉटरी का आयोजन सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू योजना के अंतर्गत किया गया। इसमें आवेदन करने वाले किसानों में से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 15 किसानों का चयन हुआ। चयनित किसानों को यंत्रों की खरीद कर 30 नवंबर से पूर्व बिल अपलोड करने होंगे। तभी उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी स्मृति, जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों प्रगतिशील किसानों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें