फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करहल में रामलीला मैदान की बदली सूरत, 1.43 करोड़ से हुए विकास कार्य

मैनपुरी के करहल कस्बे के रामलीला मैदान में 1.43 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास एवं निर्माण कार्यों का शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पिछले दस वर्षों से स्थानीय आस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का कार्य कर रही है। करहल के रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने करहल की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इस दौरान रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, बलराम दुबे, भाजपा नेता अनुजेश यादव, पंकज चतुर्वेदी, बबलू पांडेय, अमर सिंह यादव, लाल सिंह वर्मा, सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें