फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: मैनपुरी के किशनी में धूमधाम से निकाली शिव बरात

मैनपुरी के किशनी में शनिवार को धूमधाम से शिव बरात निकाली गयी। करीब दो दर्जन रथों पर सवार भगवान के स्वरूपों की झांकियों से सजी बरात ने पूरे नगर का भ्रमण किया। शाम 5 बजे चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव,संत नारायण गुरु व भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी ने संयुक्त रूप से भगवान शिव की आरती कर बरात को रवाना कराया। उन्होंने भगवान शंकर की आरती कर आशीर्वाद लिया। शिव बरात सदर बाजार, हवेली, रामनगर तिराहा, बाईपास, रोडवेज बस स्टैंड नगर, प्राइवेट बस स्टैंड में भ्रमण करती हुई वापस रामलीला ग्राउंड में आकर समाप्त हुई। इस मौके व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता,पूर्व चेयरमैन अनिल मिश्रा,गोविंद चौहान,मुकुल यादव,राजीव गुप्ता आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें